Uttar Pradesh

दूल्हे के भाई समेत तीन युवकों ने सड़क हादसे में जान गंवाई

लखनऊ, 4 फरवरी 2025

यूपी के बहराइच जिले से गोंडा जनपद बारात लेकर जा रहे दूल्हे के भाई समेत तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। दुर्घटना रास्ते में बहराइच क्षेत्र के ही विशेश्वरगंज के पास हुई। बाइक में किसी गुमनाम वाहन ने टक्कर मारी ये ठोकर इतनी तेज थी कि हेलमेट भी टूट गया।

बहराइच-गोंडा रोड पर बाइक में सामने से मारी गुमनाम वाहन ने ठोकर

बहराइच जिले के हुजूरपुर थाना क्षेत्र में गोकला गांव है। यहां रहने वाले भोले सिंह की बारात सोमवार की शाम पड़ोस के जिले गोंडा के धानेपुर जाने के लिए निकली। कई बाराती चार पहिया वाहन से निकले वहीं एक बस भी रवाना हुई। दूल्हा भोले का भाई टिंकू गांव के ही सनी व बबलू नामक युवकों के साथ बाइक से ही निकल पड़े। बाइक दहेज में ही मिली थी। ये तीनो बाइक सवार रात लगभग आठ बजे गोंडा सीमा से पहले विशेश्वरगंज के पास ही पहुंचे थे कि सामने से आ रहे किसी वाहन ने ठोकर मार दी।

हेलमेट तक टूट गया, परिवार में पसरा मातम

Advertisement

जबरदस्त ठोकर से तीनों वहीं गिर गए। वहीं टक्कर मारने वाला वाहन फरार हो गया। पीछे से आ रहे बारात के अन्य वाहन हादसे वाली जगह रुके तब जाकर एम्बुलेंस को सूचना दी गई। तीनों को गोंडा मेडिकल कालेज ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। बारातियों ने बताया कि हादसे में हेलमेट भी टुकड़े टुकड़े हो गया था।
दूल्हे का परिवार इस हादसे से पहले बेटे के साथ दुल्हन आने की खुशी मना रहा था। पारम्परिक गीतों पर महिलाएं सबकी आवभगत में लगीं थीं। मौत की सूचना आने पर एक पल में खुशियां काफूर हो गईं।

ये भी पढ़ें  हवाई सफर के दौरान थम गईं सांसें…..दिल्ली-लखनऊ फ्लाइट में यात्री की रहस्यमयी मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link