TravelUttar Pradesh

चालक को आई झपकी और श्रद्धालुओं से भरी बसडंपर से टकरा गई

अशरफ अंसारी

इटावा, 6 फरवरी 2025:

यूपी के इटावा जिले में गुरुवार की सुबह दिल्ली से प्रयागराज के महाकुंभ में जा रही बस हाईवे पर बकेवर थाना क्षेत्र में डंपर से टकरा गई। हादसे में लगभग 40 से अधिक श्रद्धालु यात्री घायल हो गए। पुलिस ने इन्हें अस्पताल भेजवाया है। हादसे की वजह बस चालक को झपकी आना बताया गया है।

दिल्ली से महाकुंभ जा रही थी बस, 40 श्रद्धालु हुए घायल

दिल्ली से श्रद्धालुओं को लेकर एक बस प्रयागराज महाकुंभ के लिए निकली थी। नेशनल हाईवे पर बकेवर थाना क्षेत्र में ओवर ब्रिज के पास अचानक सामने डंपर आ गया। चालक संभल पाता इससे पहले बस एक धमाके के साथ डंपर से जा टकराई।
बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। तेज ठोकर से श्रद्धालुओं को भी अचानक तेज झटका लगा। वो सभी बस के भीतर ही सीट व एक दूसरे से टकरा गए। लगभग 40 लोग घायल हो गए।

Advertisement

हाईवे पर हुए हादसे में तत्काल मिली मदद

आसपास के लोग वहां जमा हो गए वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से घायलों को अस्पताल भेजवाया है। 20 से अधिक यात्रियों को भर्ती किया गया है। कुछ का प्राथमिक उपचार ही करना पड़ा। कुछ श्रद्धालुओं का कहना था कि डंपर बैक हो रहा था अचानक सामने आ गया वहीं ये भी कहा गया कि उसी दौरान चालक को झपकी भी आ गई इससे हादसा हो गया।

ये भी पढ़ें  राजस्थान में 21 करोड़ रुपये के मायरा सेरेमनी ने तोड़े सारे रिकार्ड, 1 किलो सोना, 210 बीघा जमीन देख इंटरनेट में मचा बवाल...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link