Uttar Pradesh

हापुड़ : टोल प्लाजा पर मारपीट…. दो टोल कर्मी घायल

अनमोल शर्मा

हापुड़, 19 फरवरी 2025:

यूपी के हापुड़ जिले के ब्रजघाट टोल प्लाजा पर हरियाणा के दो कार सवार दबंगों ने टोल मांगने पर टोल कर्मियों के साथ जमकर मारपीट की। इस हमले में दो टोल कर्मचारी घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज और अन्य वीडियो सामने आए हैं, जिससे मारपीट की पुष्टि हुई है।

घटना के बाद टोल कर्मियों ने गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

ये भी पढ़ें:

ब्रजघाट टोल प्लाजा पर इस तरह की घटना से टोल कर्मचारियों में आक्रोश है। प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की जा रही है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

Advertisement

ये भी पढ़ें  सीएम ने डॉ.आंबेडकर को किया नमन, कहा...छत व बाउंड्रीवाल से सुरक्षित किये जायेंगे प्रतिमा स्थल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link