NationalStateUttar Pradesh

खेल रहे बच्चों पर गिरी खंडहरनुमा घर की दीवार, एक की मौत, कई घायल

सुल्तानपुर,17 फरवरी 2025:

यूपी के सुल्तानपुर जिले में सोमवार को गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के दर्जीपुर गांव में एक खंडहरनुमा मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में वहां खेल रहे कई बच्चे चपेट में आ गए। हादसे में एक नौ साल के बच्चे की मौत हो गई जबकि 10 लोग जख्मी हो गए।

पक्की ईंटो से बनी थी दीवार,हादसे से स्तब्ध हुआ गांव

दर्जीपुर गांव में रहने वाले मो.मुस्तकीन का एक मकान है। इसकी हालत जर्जर हो चुकी है। खंडहर में तब्दील हुए इसी मकान के पास में सोमवार की शाम को कई बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान घर की दीवार गिर गई। पक्की ईंटों से बनी इस दीवार के मलबे में सारे बच्चे चपेट में आ गए। तेज आवाज सुनकर ग्रामीण उधर दौड़ पड़े। मलबे के नीचे से बच्चों को बाहर निकाला गया। इस बीच मुख्तार के नौ साल के बेटे शहबान की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:

दो बच्चे ट्रॉमा सेंटर रेफर, बचाव में लगे ग्रामीण भी जख्मी हुए

Advertisement

इस हादसे में सैनुद (6 वर्ष) पुत्र सुद्दू, आलिम(5वर्ष) पुत्र आरिफ, आरिज(7वर्ष) पुत्र वारिस,सैयम(9 वर्ष) पुत्र रोशन अली, मो.इसु (7 वर्ष)पुत्र मुन्ना,अशरफ (7वर्ष) पुत्र अख्तर जख्मी हो गए। वहीं मलबे को हटाने के दौरान ग्रामीणों में वारिस,रज्जाक, आफताब और शेहरे भी जख्मी हुए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को प्राइवेट वाहन से मेडिकल कालेज सुल्तानपुर भिजवाया। जहां दो बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें  भोपाल में शादी समारोह में दुखद हादसा, स्विमिंग पूल में डूबने से 20 साल के युवक की मौत

One Comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link