Uttar Pradesh

वक्फ बिल पर यूपी अलर्ट: मस्जिदों के बाहर पुलिस तैनात, जुमे की नमाज में रही प्रशासन की पैनी नजर

लखनऊ,4अप्रैल 2025:

लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक के पारित होने के बाद उत्तर प्रदेश में अब तक किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई। हालांकि, प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और जुमे की नमाज को देखते हुए संवेदनशील स्थलों पर अर्धसैनिक बल, पीएसी व भारी पुलिस बल की तैनाती की गई। ड्रोन से निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग जैसे इंतजाम किए गए।

राजधानी लखनऊ में टीले वाली मस्जिद, बड़ा इमामबाड़ा, ऐशबाग ईदगाह सहित 61 हॉट स्पॉट्स पर विशेष सतर्कता बरती गई। पुलिस उपायुक्त पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि अफवाह फैलाने वालों पर नजर है और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

सुल्तानपुर में भी पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जामा मस्जिद चौक, खैराबाद, दरियापुर जैसी प्रमुख मस्जिदों पर भारी पुलिस बल की तैनाती रही। सिटी मजिस्ट्रेट विदुषी सिंह व एसडीएम ने फ्लैग मार्च किया। नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई, किसी भी प्रकार का विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें:

सहारनपुर मंडल के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में अधिकारियों ने सड़कों पर उतरकर सुरक्षा का जायजा लिया। ड्रोन कैमरों से निगरानी, दंगाग्रस्त क्षेत्रों में सतर्कता और दो दर्जन से अधिक लोगों पर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के आरोप में कार्रवाई की गई।

Advertisement

डीआईजी अजय साहनी ने बताया कि तीनों जिलों में पूर्ण शांति रही, विवादित बयान देने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। सभी धर्म गुरुओं से संवाद कर शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

राज्य भर में जुमे की नमाज शांति से संपन्न हुई और वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस प्रशासन लगातार सतर्क है और सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

ये भी पढ़ें  CBI ने अपने ही अधिकारी के खिलाफ रिश्वतखोरी का मामला दर्ज किया, जांच में क्या मिला?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link