NationalPoliticsReligiousUttar Pradesh

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संगम में लगाई आस्था की पवित्र डुबकी

महाकुंभ नगर,22 फरवरी 2025

यूपी के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में शनिवार को केंद्रीय मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगम के घाट पर पूजा अर्चना कर आस्था की पवित्र डुबकी लगाई।

सीएम व मंत्रियों संग किया संगम स्नान

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा शनिवार को अपरान्ह लगभग तीन बजे विशेष विमान से प्रयागराज पहुंचे। यहां उनकी अगवानी के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ व कई मंत्री मौजूद रहे। स्वागत अभिनन्दन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष सबसे पहले संगम के वीआईपी घाट पर पहुंचे। यहां पूजा अर्चना कर मंत्रोच्चार के बीच संगम स्नान किया। स्नान के दौरान सीएम के साथ कई मंत्रियों ने भी उनके साथ संगम में डुबकी लगाई।

ये भी पढ़ें:

हनुमान मंदिर व अक्षय वट के दर्शन भी किये

Advertisement

इसके बाद उन्होंने श्री हनुमान जी मंदिर और अक्षय वट के दर्शन पूजन किये। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ मोटरबोट पर सवार होकर मछलियों व पक्षियों को दाना खिलाया। प्रयागराज से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शुक्रवार की शाम वाराणसी में चल रहे काशी तमिल संगमम कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। यहां काशी विश्वनाथ धाम में भी दर्शन पूजन किया था। उन्होंने मोटरबोट में सवार होकर मां गंगा के घाटों का मोहक नजारा देखा।

तमिलनाडु के गवर्नर व झारखंड के मंत्री ने किया संगम स्नान

इसी क्रम में शनिवार को ही तमिलनाडु के गवर्नर आरएन राव और झारखंड की पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने भी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। दोनों लोगों ने महाकुंभ में सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा किये गए इंतजामों की सराहना की।

ये भी पढ़ें  सीएम ने देखे खेलों के फाइनल मुकाबले, कहा...हर मंडल मुख्यालय पर बनेगा स्पोर्ट्स कॉलेज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link