Uttar Pradesh

रिश्वतखोरी में बाराबंकी के डिप्टी सीएमओ सस्पेंड, कई जिलों में डॉक्टरों पर एक्शन

लखनऊ, 29 मार्च 2025:

यूपी के बाराबंकी जिले में डायग्नोस्टिक सेंटर का लाइसेंस जारी करने के बदले घूस मांगने के आरोप में डिप्टी सीएमओ और पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित को निलंबित कर दिया गया है। उन्हें मंडलीय अपर निदेशक कार्यालय, लखनऊ से संबद्ध किया गया है। यह कार्रवाई उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर की गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

डॉ. राजीव दीक्षित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे रिश्वत मांगते नजर आ रहे थे। इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी व उपजिलाधिकारी की जांच टीम गठित की, जिसने उन्हें दोषी पाया। इसके बाद उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हुई।

ये भी पढ़ें:

सीएमओ के खिलाफ जांच के आदेश

Advertisement

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मामले में कार्यालय पर नियंत्रण न रखने और प्रशासनिक लापरवाही के आरोप में सीएमओ डॉ. अवधेश कुमार यादव के खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं।

इन जिलों में भी डॉक्टरों पर हुई कार्रवाई

अंबेडकरनगर : बेवाना सीएचसी में तैनात डॉ. इन्द्रेश यादव को असामाजिक गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है।

हमीरपुर : जिला चिकित्सालय के नेत्र सर्जन डॉ. अनिल कुमार सिंह पर मरीज को गलत तरीके से इंजेक्शन लगाने का आरोप है, जिसके चलते उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।

मथुरा : बरसाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जनरल सर्जन डॉ. धनंजय द्विवेदी लंबे समय से गैरहाजिर थे, जिस कारण उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है।

मथुरा : जिला चिकित्सालय के दंत सर्जन डॉ. संदीप फौजदार के खिलाफ भी लगातार अनुपस्थित रहने के कारण विभागीय कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें  करौली माता के दर्शन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु….. अचानक से मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया कुछ ऐसा!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link