Uttar Pradesh

प्रेरणा कैंटीन बनी ग्रामीण महिलाओं की तरक्की का रास्ता, UP में 10 हजार महिलाएं बनीं लखपति

प्रदेश में 2100 से अधिक प्रेरणा कैंटीन बन रहीं हैं ग्रामीण महिलाओं की तरक्की का आधार, डीएम, सीडीओ, विकासखंड कार्यालय के साथ पीएचसी-सीएचसी में किया जा रहा संचालन

लखनऊ, 9 मार्च 2026:

यूपी में ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के मकसद से शुरू की गई ‘प्रेरणा कैंटीन’ योजना अब बड़ी सफलता की कहानी लिख रही है। सीएम योगी की प्रेरणा से शुरू हुई इस पहल ने हजारों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाया है। योजना के तहत प्रदेश में अब तक 10 हजार से अधिक महिलाएं लखपति बन चुकी हैं। यह इस अभियान की सफलता को दर्शाता है।

प्रदेश के विभिन्न जिलों में वर्तमान में 2100 से अधिक प्रेरणा कैंटीन संचालित हो रही हैं। इन कैंटीन का संचालन स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं कर रही हैं। इससे उन्हें न केवल रोजगार मिला है बल्कि नियमित आय का स्थायी स्रोत भी उपलब्ध हुआ है। इन कैंटीन ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का नया अवसर दिया है।

WhatsApp Image 2026-03-09 at 5.39.19 PM

ये भी पढ़ें:

प्रदेश सरकार की इस पहल के तहत प्रेरणा कैंटीनों का संचालन डीएम, सीडीओ, विकासखंड कार्यालय के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भी किया जा रहा है। इन स्थानों पर आने वाले कर्मचारियों, मरीजों और उनके परिजनों को कैंटीन में स्वच्छ, पौष्टिक और किफायती भोजन उपलब्ध कराया जाता है। इससे लोगों को बेहतर सुविधा मिल रही है। कैंटीन चला रही महिलाओं की आय में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष अभियान चलाकर प्रेरणा कैंटीन स्थापित की गई हैं। इसी क्रम में अब तक 832 प्रेरणा कैंटीन पीएचसी और सीएचसी में शुरू की जा चुकी हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा हुए हैं। प्रेरणा कैंटीन से जुड़ी महिलाओं को औसतन करीब 10 हजार रुपये या उससे अधिक की मासिक आय प्राप्त हो रही है। इस अतिरिक्त आय से महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार आया है। वे अपने परिवार की आर्थिक मजबूती में अहम भूमिका निभा रही हैं।

प्रदेश सरकार का मानना है कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। यही कारण है कि स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन, प्रशिक्षण और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ देकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें  आगरा एयर पोर्ट को उड़ाने की धमकी: गहन जांच जारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link