Uttar Pradesh

इटावा : कार की मरम्मत करके उसी में सोए दो युवक की मौत… जानें क्या हुआ

अशरफ अंसारी

इटावा, 22 दिसंबर 2024:

यूपी के इटावा में स्टार्ट हालात में खड़ी एक कार में दो युवक मृत मिले। दोनों कार मैकेनिक थे। बताते हैं कि रात में कार स्टार्ट करके दोनों उसके अंदर सो गए थे। हर आशंका पर पुलिस जांच कर रही है।

बरेली हाईवे पर स्टार्ट हालत में खड़ी थी कार

ये भी पढ़ें:

यह घटना इटावा के बसरेहर क्षेत्र में बरेली हाईवे पर ग्राम मोहम्मदपुर के पास हुई। यहां एक कार रिपेयरिंग की दुकान के पास सुबह कुछ लोगों ने एक गाड़ी स्टार्ट हालत में खड़ी देखी। उसके अंदर दो युवक मृत पड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शवों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान शैलेंद्र कुमार राजपूत और समर के रूप में हुई। दोनों मोटर रिपेयरिंग की दुकान पर काम करते थे। कल शाम को दोनों ने एक कार की मरम्मत की थी। उसी कार में रात को सो गए थे। कार का हीटर चालू था और खिड़कियां पूरी तरह से बंद थीं।

Advertisement

दम घुटने से हुई दोनों की मौत : एसएसपी

एसएसपी संजय कुमार वर्मा के मुताबिक जांच में पता चला कि कार का हीटर चालू था। उसकी खिड़कियां पूरी तरह से बंद थीं। युवकों के शरीर पर किसी प्रकार के निशान नहीं थे। इससे स्पष्ट है कि दम घुटने से उनकी मौत हुई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

परिवार में छाया मातम

शैलेंद्र कुमार तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी 8 साल पहले जूली से हुई थी। उनके 6 और 3 साल के बच्चे हैं। समर की उम्र 22 साल थी। दोनों की मौत से उनके परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं। घर में मितम छाया है।

ये भी पढ़ें  UP News : सरकार बनी नहीं, मंत्री पद बंटने लगा! ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश पर हमला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link