NationalUttar Pradesh

ताजमहल में शिवलिंग स्थापना और जलाभिषेक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

मयंक चावला

आगरा,26 फरवरी 2025:

अखिल भारत हिंदू महासभा की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा मीना राठौर ने महाशिवरात्रि के अवसर पर ताजमहल (जिसे उन्होंने ‘तेजो महालय’ कहा) को गंगाजल से पवित्र कर वहां शिवलिंग स्थापित कर जलाभिषेक किया। इसके बाद ‘बम बम भोले’ के उद्घोष के साथ ताजमहल पर ही शिवरात्रि मनाई गई।

मीना राठौर ने प्रयागराज कुंभ में स्नान करने के बाद ताजमहल के अंदर शिवलिंग स्थापित करने का संकल्प लिया था। उनके अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन ताजमहल के अंदर भोले बाबा बिना स्नान के नहीं रह सकते थे, इसलिए उन्होंने वहां पूजा-अर्चना की।

ये भी पढ़ें:

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार ताजमहल में किसी भी प्रकार के धार्मिक आयोजन या अनुष्ठान पर रोक है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि गंगाजल और शिवलिंग ताजमहल के अंदर कैसे पहुंचा। मामले को लेकर प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  प्रधानमंत्री मोदी 2019 के बाद फिर जाएंगे चीन, तियानजिन में आयोजित होने वाले SCO समिट में होंगे शामिल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link