NationalPoliticsUttar Pradesh

यूपी विधानसभा : डिप्टी सीएम पाठक की टिप्पणी पर सपा विधायकों का हंगामा, सदन स्थगित

लखनऊ, 24 फरवरी 2025:

यूपी विधानसभा में सोमवार को बजट पर चर्चा के दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की एक टिप्पणी को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। उनकी टिप्पणी पर सपा के विधायक नाराज़ हो गए और सदन में नारेबाजी शुरू कर दी। विरोध इतना बढ़ गया कि सपा विधायकों ने सदन में धरना दे दिया। हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी।

भाजपा सदस्यों ने जताया विरोध

सपा विधायकों की नारेबाजी और धरने के बाद भाजपा के सदस्य भी खड़े हो गए और अपना विरोध जताया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने स्थिति को काबू में करने के लिए सपा सदस्यों को सदन से बाहर जाने को कहा, लेकिन हंगामा जारी रहा। हंगामे के बाद स्थिति को संभालते हुए वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने स्पष्ट किया, “सदन में किसी का नाम लेकर टिप्पणी नहीं की गई है। मुलायम सिंह यादव सबके आदरणीय नेता हैं, और उनका सम्मान हम सब करते हैं।”

ये भी पढ़ें:

ब्रजेश पाठक ने नेताजी की टिप्पणी का दिया संदर्भ

Advertisement

दरअसल, सपा विधायक समरपाल सिंह के एक सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव द्वारा अतीत में की गई एक टिप्पणी का हवाला दिया। उन्होंने कहा, “नेताजी (मुलायम सिंह) का सम्मान तो बहुत किया। सपा वाले नेताजी की हर बात मानते हैं, क्या वह बात भी मानेंगे कि लड़कों से गलती हो जाती है।” इस बयान के बाद सपा विधायकों ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया और प्रश्नकाल के दौरान लगातार नारेबाजी करते रहे।

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने जताई आपत्ति

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने ब्रजेश पाठक की टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए कहा, “नेताजी (मुलायम सिंह यादव) सम्मानित व्यक्ति रहे हैं। उनके बारे में इस तरह की टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए। मंत्री जी ने जानबूझकर ऐसा कहा ताकि विवाद हो।”

ये भी पढ़ें  "महाकुंभ में नीम दातून बेचकर 5 दिन में 40 हजार कमाए, गर्लफ्रेंड का बिजनस आइडिया"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link