Uttar Pradesh

“मकान बेचा, किराएदार बन किया कब्जा, अब मर्डर और झूठे केस की धमकी!”

गाज़ियाबाद,26 नवंबर 2024

गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र में एक महिला ने मकान बेचने के बाद किराएदार बनकर कब्जा कर लिया। सोमा देवी के मुताबिक, उनके पति ने नवंबर 2023 में श्याम पार्क के पास चार मंजिला मकान वंदना पंडित नाम की महिला से खरीदा था। वंदना के आग्रह पर उन्होंने मकान एक साल के लिए उन्हें ही 24 हजार रुपये प्रति माह की दर से किराए पर दिया। कुछ समय किराया देने के बाद वंदना ने किराया देना बंद कर दिया और मकान खाली करने से इनकार कर दिया।

सोमा देवी का आरोप है कि विरोध करने पर वंदना और उनके परिवार ने उनके पति व बेटे से अभद्रता की और झूठे यौन शोषण व सड़क हादसे में फंसाने की धमकी दी। साथ ही, मकान से उन्हें धक्के मारकर निकाल दिया। सोमा देवी ने साहिबाबाद पुलिस से शिकायत की, लेकिन सुनवाई न होने पर पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई, जिसके बाद केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  जांच करते-करते आशिक बने ...महिला को दी पति छोड़ने की सलाह, दरोगा लाइन हाजिर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link