Uttar Pradesh
इटावा : ट्रक से 528 कछुए बरामद, तस्कर को एसटीएफ ने दबोचा

अशरफ अंसारी
इटावा, 5 जनवरी 2025:
यूपी की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने इटावा जिले में रविवार तड़के एक ट्रक से 16 बोरियों में भरे 528 कछुए बरामद किए हैं। इसके साथ एक कछुआ तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पश्चिम बंगाल के रास्ते पहुंचाना था बांग्लादेश
जानकारी के मुताबिक इटावा के बसरेहर थाना क्षेत्र के कर्री पुलिया के पास एसटीएफ की टीम ने एक ट्रक को रोक कर तलाशी ली तो उसमें 528 कछुए बरामद हुए। ये कछुए बोरियों में भरे थे। इस पर पुलिस ने कछुए ले जा रहे आरोपी गिरेंद्र सिंह को पकड़ लिया। वह नगला जैनुखा थाना विछवा मैनपुरी जनपद का रहने वाला है। वह दिल्ली से इलेक्ट्रिक का सामान लोड करके ले जा रहा था। उसके बीच में कछुए छिपा रखे थे। पूछताछ में बताया कि कछुओं को






