Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : बस्तर में मुठभेड़ में चार नक्सली ठेर, 1 पुलिसकर्मी शहीद

बस्तर, 5 जनवरी 2025

छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान चार नक्सली और जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक हेड कांस्टेबल मारा गया। अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम द्वारा नक्सल विरोधी अभियान के दौरान, नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा के पास, दक्षिण अबूझमाड़ के एक जंगल में शनिवार शाम को गोलीबारी हुई।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार देर रात हुई गोलीबारी के बाद घटनास्थल से चार नक्सलियों के शव और एक एके-47 राइफल और एक सेल्फ-लोडिंग राइफल (एसएलआर) सहित स्वचालित हथियार बरामद किए गए। मुठभेड़ में डीआरजी के हेड कांस्टेबल सन्नू करम भी शहीद हो गए। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  सरकारी हॉस्पिटल में घूम रहे एमआर...डॉक्टरों की मेज पर सजे प्राइवेट दवाइयों के ब्रोशर, अफसर अंजान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link