Uttar Pradesh

“मुस्लिम शख्स ने पत्नी संग अपनाया सनातन, शहजाद से बने शिवकुमार”

गाजियाबाद,25 जनवरी 2025

गाजियाबाद में एक मुस्लिम दंपति ने पूरी विधि-विधान के साथ हिंदू धर्म अपनाया। दंपति पिछले 7-8 सालों से हिंदू रीति-रिवाजों का पालन कर रहे थे और अब अपनी इच्छा से सनातन धर्म को स्वीकार किया। शहजाद का नाम शिवकुमार भारद्वाज और उनकी पत्नी का नाम साक्षी भारद्वाज रखा गया। हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी की अगुआई में इस धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी हुई, जिसमें परिवार का शुद्धिकरण, यज्ञोपवीत संस्कार और गंगाजल आचमन भी कराया गया।

इस धार्मिक परिवर्तन के साथ शहजाद और उनकी पत्नी ने सनातन के संस्कारों और परंपराओं के प्रति गहरी श्रद्धा और आस्था दिखाई। दोनों ने हिंदू धर्म के संस्कारों और त्योहारों से प्रभावित होकर इस्लाम छोड़ने और सनातन धर्म अपनाने का निर्णय लिया। हिंदू रक्षा दल ने स्पष्ट किया कि इस परिवर्तन में किसी प्रकार की जोर-जबरदस्ती नहीं की गई और यह दंपति अपने स्वयं के निर्णय से सनातन धर्म में शामिल हुआ।

ये भी पढ़ें  135वीं जयंती पर अंबेडकर के विचारों से सजा गोरखपुर, चित्र प्रदर्शनी और शोभायात्रा से मिला नया संदेश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link