Uttar Pradesh

सऊदी अरब में मादक पदार्थों की तस्करी… मेरठ के जैद को सजा-ए-मौत

मेरठ, 4 दिसंबर 2024:

सऊदी अरब में मादक पदार्थों की तस्करी करना मेरठ के जैद नामक युवक को बहुत भारी पड़ गया है। इस जुर्म में पकड़े गए जैद को वहां की कोर्ट ने सजा-ए-मौत का फरमान सुनाया है। इस बारे में पुलिस के माध्यम से सूचना मिलने के बाद जैद के परिजन परेशान हैं।

जेदाह सेंट्रल जेल में बंद है युवक

जैद मेरठ के मुंडाली क्षेत्र के रछौती निवासी जुबैर का बेटा है। बताते हैं कि जैद कुछ समय पहले सऊदी अरब गया था। वहां मादक पदार्थों की तस्करी करने के आरोप में वह पकड़ लिया गया। वह 15 जनवरी 2023 से सऊदी अरब की जेदाह सेंट्रल जेल में बंद है।

ये भी पढ़ें:

क्रिमिनल कोर्ट मक्का ने सुनाई सजा

Advertisement

इस बीच केस की सुनवाई करते हुए क्रिमिनल कोर्ट मक्का ने जैद को सजा-ए-मौत का फरमान सुना दिया। यह आदेश सऊदी अरब के आंतरिक मंत्रालय से अनुमोदन की प्रक्रिया में है। इस बारे में जैद के परिवार को विगत दिनों मेरठ पुलिस ने सूचना दी है। पुलिस ने एक नोटिस के माध्यम से जैद के परिजनों को केस में उचित पैरवी करने के बारे में बताया है।

मेरठ के एसएसपी विपिन ताड़ा ने बताया सऊदी अरब स्थित भारतीय काउंसलेट दकी ओर से जानकारी दी गई कि जैद नाम के युवक को मौत की सजा सुनाई गई है। उनके परिवार को दया याचिका डालने के लिए समय दिया गया है।

एसएसपी विपिन ताड़ा

ये भी पढ़ें  लखनऊ में ड्रग तस्करी का बड़ा खुलासा: मास्टरमाइंड घर में बनाता था 'MDMA', दो तस्कर गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link