CultureSportsUttar Pradesh

फुलवरिया तिराहे पर साकार होगा खिलाड़ियों को समर्पित स्मारक

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 22 फरवरी 2025:

यूपी के वाराणसी जिले में फुलवरिया तिराहे पर खिलाड़ियों को समर्पित एक स्मारक का निर्माण कराया जायेगा। इसे स्मारक के साथ ही मनोरंजन स्थल के रूप में भी विकसित किया जाएगा। प्राधिकरण ने इसका खाका तैयार कर लिया है।

सात फिट ऊंची लगेंगी हॉकी की दो स्टिक

ये भी पढ़ें:

वाराणसी विकास प्राधिकरण सड़कों को नए व आकर्षक रूप देने की तैयारी में जुटा है। इसी कड़ी में फुलवरिया तिराहे पर एक अनोखा और खूबसूरत स्मारक बनाया जा रहा है। खिलाड़ियों को समर्पित इस स्मारक की विशेषता यह होगी कि यहां पर दो विशाल हॉकी स्टिक लगाई जाएंगी, जो सात-सात फीट की ऊंचाई पर होंगी। इसे शहर के लोगों के लिए भी एक आकर्षक और मनोरंजन स्थल का रूप दिया जाएगा।

सुगम होगा यातायात, पाथवे का निर्माण भी होगा

वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने बताया कि स्मारक में गोलंबर के साथ एक छोटा त्रिकोण बनाया जा रहा है। इससे सड़क पर वाहनों का टकराव नहीं होगा और लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से यात्रा करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, इस स्मारक के आसपास के इलाके को हरा-भरा बनाने के लिए नगर निगम ने पौधरोपण अभियान की शुरुआत की है। पैदल चलने वालों के लिए पाथवे का निर्माण भी कराया जाएगा।

स्मारक को ओलंपियन शाहिद का नाम देने की मांग

ओलंपियन पद्मश्री मोहम्मद शाहिद की पत्नी परवीन शाहिद ने इस स्मारक को अपने पति के नाम पर रखने की मांग की है, जो एक सम्मानजनक कदम होगा। यह स्मारक न केवल खिलाड़ियों के सम्मान का प्रतीक होगा, बल्कि यह शहर के लोगों के लिए भी एक आकर्षक और मनोरंजक स्थल बनेगा।

ये भी पढ़ें  चुनाव के ठीक पहले मतदाता सूची का सत्यापन क्यों : कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर लगाए आरोप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link