Lucknow CityPoliticsUttar Pradesh

UP में चुनावी सरगर्मी के बीच कांग्रेस का बड़ा दांव! पूर्व IAS अफसर डॉ. राकेश वर्मा ने थामा ‘हाथ’, अभिनेत्री जारा खान भी पार्टी में शामिल

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कई लोगों ने ली सदस्यता, कांग्रेस से पहले आजाद समाज पार्टी से जुड़े थे पूर्व नौकरशाह डॉ. वर्मा, कांग्रेसी बोले- 2029 में राहुल गांधी बनेंगे प्रधानमंत्री

लखनऊ, 9 सितंबर 2026:

यूपी विधानसभा चुनाव की आहट के साथ प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। सभी दल अपने कुनबे को मजबूत करने में जुटे हैं। कांग्रेस भी संगठन के विस्तार के लिए लगातार नए चेहरों को अपने साथ जोड़ रही है। बुधवार को लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हुए सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में पार्टी ने दो चर्चित चेहरों की एंट्री कराकर राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी। पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री जारा खान ने कांग्रेस का ‘हाथ’ थाम लिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में नए सदस्यों का स्वागत किया गया। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि इन प्रमुख चेहरों के पार्टी से जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों के लिए पार्टी के अभियान को धार मिलेगी।

सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व नौकरशाह डॉ. राकेश वर्मा के कांग्रेस में शामिल होने की है। वर्ष 1997 बैच के पीसीएस अधिकारी रहे डॉ. वर्मा को बाद में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) संवर्ग में पदोन्नत किया गया था। फरवरी 2019 से वह उत्तर प्रदेश शासन में विशेष सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास के पद पर कार्यरत थे। इसी दौरान उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का आवेदन दिया और वर्ष 2020 में वीआरएस ले लिया।

ये भी पढ़ें:

दो दशक से ज्यादा के प्रशासनिक अनुभव वाले डॉ. वर्मा वीआरएस के बाद सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं। खास बात यह है कि उन्होंने गत जुलाई माह में ही सांसद चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व वाली आजाद समाज पार्टी का दामन थामा था। उस समय पार्टी ने उनके जुड़ाव को संगठन के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक और वैचारिक उपलब्धि बताया था। अब महज दो महीने के भीतर उनका कांग्रेस में शामिल होना सियासी तौर पर खासा दिलचस्प माना जा रहा है।

Advertisement

वहीं, साउथ फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री जारा खान ने कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्वी जोन प्रभारी हसीब खान के माध्यम से पार्टी की सदस्यता ली। इसके अलावा मोहनलालगंज से पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र गौतम के नेतृत्व में क्षेत्र के कई लोगों ने भी कांग्रेस का हाथ थामा। इनमें विकास चन्द्र, श्रीराम, राजकुमार, सुमित कुमार और शैलेंद्र सिंह समेत कई लोग शामिल रहे।
ex-ias-rakesh-verma-zara-khan-join-congress-up-ajay-rai (2)

कार्यक्रम में हसीब खान ने कहा कि राहुल गांधी की विचारधारा और उनके मुद्दों से लोग लगातार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस छात्रों और युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय के लिए संघर्ष करने वालों की आवाज उठाती है।

हसीब खान ने बड़ा राजनीतिक दावा करते हुए कहा कि 2029 में राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भरोसा जताते हुए लगातार लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं और पार्टी का संगठन मजबूत हो रहा है। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक विभाग के चेयरपर्सन सोहेल अख्तर अंसारी, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर अनामिका यादव, विचार विभाग के उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, शहर अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद शहजाद आलम समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  धर्मांतरण व यौन शोषण केस : 50 हजार के इनामी KGMU के डॉ. रमीज की संपत्ति कुर्की की कार्रवाई तेज

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link