DelhiPolitics

आतिशी 21 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी तारीख तय

नयी दिल्ली, 19 सितंबर, 2024

दिल्ली में शनिवार को आम आदमी पार्टी की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने राष्ट्रपति को अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा भेजने के साथ 21 सितंबर को नई सरकार के गठन का प्रस्ताव भेजा था जिसे मंजूरी मिल गई है।शनिवार को आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे आतिशी के साथ मंत्रिमंडल के साथी भी शपथ लेंगे।

बता दें कि उपराज्यपाल की ओर से एक दिन पहले ही नई सरकार के शपथ ग्रहण के प्रस्ताव राष्ट्रपति को भेजा गया था। शपथ ग्रहण उपराज्यपाल सचिवालय में होगा। अगर आम आदमी पार्टी इसके लिए किसी और जगह का प्रस्ताव रखती है तो आयोजन वहां भी कराया जा सकता है।

CM सुषमा स्वराज के बाद तीसरी महिला मुख्यमंत्री

ये भी पढ़ें:

दिल्ली को कांग्रेस की शीला दीक्षित और भाजपा की सुषमा स्वराज के बाद अब आम आदमी पार्टी की आतिशी तीसरी महिला मुख्यमंत्री पद ग्रहण करेंगी ।

Advertisement

आतिशी की नई कैबिनेट

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री की घोषणा के साथ सरकार की नए कैबिनेट में शामिल होने वाले चेहरों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। उम्मीद है कि नई कैबिनेट में सभी पुराने चेहरों को मौका मिल सकता है। वहीं, आतिशी के मुख्यमंत्री बनने से इसमें दो नए चेहरे भी शामिल होंगे। नई कैबिनेट के खाली पदों पर पार्टी क्षेत्रीय व जातीय समीकरण साधने की कोशिश करेगी। इसमें एक अनुसूचित जाति के सदस्य को मौका मिल सकता है। दूसरा पूर्वांचल समेत दूसरे किसी क्षेत्र का हो सकता है।

ये भी पढ़ें  लाखों खाली पद भरो, युवाओं को दो रोजगार... मायावती का केंद्र-राज्य सरकारों पर बड़ा हमला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link