Uttar Pradesh

चल रही थी रिपेयरिंग… अचानक गिरीं चार दुकानें, मलबे में आठ दबे, पांच मजदूर सुरक्षित

आगरा, 5 अप्रैल 2025:

यूपी के आगरा जिले में आवास विकास क्षेत्र स्थित सेक्टर-चार में चार जर्जर दुकानें मरम्मत कार्य के दौरान भरभराकर कर गिर गईं। मलबे में आठ मजदूर दब गए। घटना के बाद हड़कम्प मच गया।।इसमें बचाव कार्य के दौरान पांच मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं बाकी अन्य की तलाश जारी है।

एक साथ गिरी दुकानों से मच गया हड़कम्प

शनिवार को ये हादसा आवास विकास के सेक्टर चार के जिस क्षेत्र में हुआ वहां पास ही पुलिस चौकी भी है। इसकी वजह से राहत कार्य शुरू होने में देर नहीं लगी। दरअसल यहां चार दुकानें बनी हुईं है। दुकानें काफी पुरानी होने के कारण जर्जर हो चुकी थीं। इसी वजह से इनकी मरम्मत का काम चल रहा था। मजदूर काम मे लगे थे बताया जा रहा है लिंटर डालने का काम करते वक्त सभी दुकानें अचानक भरभराकर गिर गईं। भारी मलबे से बचने का किसी को मौका नहीं मिल सका।

ये भी पढ़ें:

बचाव कार्य मे जुटा दमकल विभाग

Advertisement

सूचना पाकर मौके पर आए दमकल विभाग ने मशीनों के सहारे बचाव कार्य शुरू किया गया। इस दौरान पांच मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया। मलबे में फंसे तीन अन्य मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें  कभी जमीन पर नहीं बैठता ये दुर्लभ पक्षी, सुल्तानपुर में अचानक दिया दस्तक, लोग हुए हैरान!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link