Uttar Pradesh

बस यात्रियों को बचाने में टैंकर पलटा, सैकड़ों लीटर डीजल भर ले गए ग्रामीण

सोनभद्र 14 जून 2025:

यूपी के सोनभद्र जिले में पिपरी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक टैंकर पलट गया। टैंकर से रिस रहे डीजल को हासिल करने के लिए ग्रामीणों में होड़ लग गई। लोग सैकडों लीटर डीजल पिपिया में भरकर ले गए पुलिस ने इन्हें मौके से हटाया। हादसे में चालक व खलासी को मामूली चोट आई है।

दरअसल इंडियन ऑयल का टैंकर (यूपी 67 एटी 6808) मुगलसराय से खड़िया जा रहा था। 20 किलोलीटर क्षमता वाले टैंकर में 20 हजार लीटर डीजल भरा था। वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर पिपरी के तुर्रा चौराहे के आगे नौकोठिया मोड़ के पास टैंकर के आगे चल रही बस ने अचानक ब्रेक लगा दी। टक्कर से बस यात्रियों को घायल होने से बचाने के लिए चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए टैंकर को मोड़ा तो संतुलन बिगड़ने से वो सड़क किनारे पलट गया।

टैंकर पलटने के बाद डीजल रिसने लगा। स्थानीय लोग बोतल, डिब्बे और गैलन लेकर डीजल भरने पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया। हादसे में चालक और खलासी को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने उन्हें पास के एक स्थानीय डॉक्टर से इलाज कराया। सड़क पर कुछ देर यातायात बाधित रहा।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  महाकुंभ धर्म संसद: यति नरसिंहानंद सरस्वती के विवादास्पद बयान से बढ़ी चर्चा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link