NationalUttar Pradesh

रोहित शर्मा की टीम में खेलने का सपना दिखाकर युवक से 8 लाख की ठगी, कोच समेत 4 पर केस

कानपुर,10 अप्रैल 2025

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कोच ने भारतीय क्रिकेट टीम में चयन और सरकारी नौकरी का झांसा देकर एक युवक से 8.10 लाख रुपये की ठगी कर डाली। पीड़ित की मां की शिकायत पर पुलिस ने देहरादून की एक क्रिकेट अकादमी के कोच समेत चार लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।

हनुमंत विहार क्षेत्र के योगेंद्र विहार निवासी अंशु तिवारी एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत हैं। उनका बेटा क्षितिज तिवारी पिछले तीन सालों से देहरादून स्थित रामराज क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण ले रहा था। क्षितिज की मां सरस तिवारी के अनुसार, अकादमी के कोच आदित्य सिंह ने उन्हें मध्य प्रदेश अंडर-19 टीम में चयन और भविष्य में भारतीय क्रिकेट टीम में खेलने का वादा किया। उन्होंने कहा, “तुम रोहित शर्मा की टीम में खेलोगे।”

कोच आदित्य सिंह ने इसके बदले 8.10 लाख रुपये की मांग की। परिवार ने विश्वास करके 6 जून 2024 को पहली किस्त के रूप में 1.10 लाख रुपये ट्रांसफर किए। अगले दिन एक लाख और भेजा गया। इसके बाद 14 अगस्त को देव सिंह के खाते में एक लाख और बाकी चार लाख रुपये शिवम और अभयराज के खातों में भेजे गए।

लेकिन जब मध्य प्रदेश अंडर-19 टीम की सूची में क्षितिज का नाम नहीं आया और पैसे वापस मांगे गए, तो कोच ने धमकाना शुरू कर दिया। सरस तिवारी ने जनवरी में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन चौकी प्रभारी ने 8 मार्च को धोखे से एक पत्र लिखवा लिया कि वह कार्रवाई नहीं चाहतीं। बाद में उन्होंने पुलिस आयुक्त से शिकायत की, जिसके बाद केस दर्ज हुआ।

Advertisement

एडीसीपी महेश कुमार ने बताया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  गोरखपुर: भाजपा अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव का अचानक निधन, समर्थकों में पसरा मातम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link