21 जुलाई से शुरू होगा संसद सत्र, 8 नए विधेयक हो सकतें है पेश

नई दिल्ली, 17 जुलाई 2025
केंद्र सरकार इस महीने की 21 तारीख से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में 8 नए विधेयक पेश करने की तैयारी में है। इनमें राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक, भू-विरासत और भू-अवशेष (संरक्षण और रखरखाव) विधेयक, खान और खनिज संशोधन विधेयक और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी संशोधन विधेयक शामिल हैं।
इनके साथ ही मणिपुर जीएसटी संशोधन विधेयक, जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक, आईआईएम संशोधन विधेयक और कराधान कानून संशोधन विधेयक भी पेश किये जाने की संभावना है।
इसी तरह, आयकर विधेयक-2025 फरवरी में लोकसभा की प्रवर समिति को भेजा गया था और समिति की रिपोर्ट इन्हीं सत्रों में प्रस्तुत की जाएगी। इस बीच, संसद का मानसून सत्र इसी महीने की 21 तारीख से 21 अगस्त तक चलेगा। राखी और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 12 से 18 अगस्त तक अवकाश रहेगा। विधायी सत्र कुल 21 दिनों तक चलेंगे।






