Uttar Pradesh

UP विधानसभा : विधायकों को दिया जाएगा AI के इस्तेमाल का प्रशिक्षण, विशेषज्ञ लगाएंगे क्लास

लखनऊ, 17 जुलाई 2025:

यूपी विधानसभा में विधायकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य विधायकों की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावशाली, दक्ष और तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है।

प्रशिक्षण का आयोजन आगामी मानसून सत्र के दौरान किया जाएगा। इसमें विधायकों को आईआईटी के प्रोफेसर एआई से जुड़ी तकनीक, उपयोग और सावधानियों की जानकारी देंगे। इस विशेष सत्र को स्वैच्छिक रखा गया है, यानी इसमें भाग लेना विधायकों की इच्छा पर निर्भर होगा। प्रशिक्षण में यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि एआई का प्रयोग न्यायसंगत, पारदर्शी और सुरक्षित हो तथा नागरिकों की व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

मालूम हो कि विधानसभा में अत्याधुनिक एआई कैमरा सिस्टम लगाए जाने का हाल में ही निर्णय लिया गया है। इसके बाद यह दूसरा बड़ा कदम है, जो न केवल विधानसभा परिसर को हाईटेक बनाएगा, बल्कि विधायकों को भी तकनीकी रूप से सशक्त करेगा।

ये भी पढ़ें:

विधानसभा सचिवालय द्वारा प्रस्तावित योजनाओं में
विधायकों और उनके कर्मचारियों के लिए नियमित कार्यशालाओं का आयोजन शामिल है। इसके साथ ही विशेष एआई सहायता इकाइयों की स्थापना करना भी प्रस्तावित है। ये इकाइयां विधायकों को कानूनी अनुसंधान, नीतिगत अध्ययन और दस्तावेज जांच में तकनीकी सहयोग प्रदान करेंगी। यह पहल भारतीय लोकतंत्र में तकनीकी नवाचार की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  नमो भारत ट्रेन ने बदली तस्वीर......दिल्ली से 'छोटा हरिद्वार' – तीर्थ यात्रा का स्मार्ट रास्ता

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link