NationalUttar Pradesh

अमेठी में शराब व्यवसाय में महिलाओं का बढ़ता कदम: पारंपरिक पुरुष प्रधान क्षेत्र में बदलाव

आदित्य मिश्र
अमेठी, 5 मार्च 2025:

शराब की बिक्री का विरोध करने वाली महिलाएं, अब स्वयं इस कारोबार में उतरने के लिए तैयार हैं। यूपी के अमेठी जिले में देशी, अंग्रेजी और भांग की 235 दुकानों के लाइसेंस हेतु कुल 2,907 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी अपनी दावेदारी पेश की है। खास बात यह है कि 21 साल की बहू से लेकर 87 साल की दादी मां तक ने शराब दुकान के लिए आवेदन किया है।

परंपरागत रूप से पुरुषों के वर्चस्व वाले इस व्यवसाय में अब महिलाएं भी रोजगार के नए अवसरों और आय बढ़ाने के उद्देश्य से आगे आ रही हैं। आबकारी विभाग के अनुसार, इस बार लाइसेंस के आवेदनों से सरकार को कुल 15 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।

लाइसेंस धारकों का चयन 6 मार्च को

आबकारी विभाग ने बताया कि 6 मार्च को ई-लॉटरी के माध्यम से जिले में शराब दुकानों के लाइसेंस धारकों का चयन किया जाएगा। यह पहली बार है जब अमेठी में इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं ने शराब व्यवसाय में रुचि दिखाई है।

Advertisement

महिलाओं का मानना है कि यदि यह व्यवसाय समाज में मौजूद है तो इसे केवल पुरुषों तक सीमित रखने की बजाय महिलाओं को भी इसका अवसर मिलना चाहिए। रोजगार के नए विकल्प तलाश रहीं ये महिलाएं अब आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रही हैं।

ये भी पढ़ें  विदाई गीतों से भावुक हुआ जनकपुरी महोत्सव... डिप्टी सीएम ने उतारी 'सियाराम' की आरती

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link