NationalUttar Pradesh

विद्युत विभाग की लापरवाही से युवक और भैस की मौत

बाराबंकी, 28 सितंबर , 2024:

सफदरगंज थाना क्षेत्र में बीती शाम विद्युत विभाग की लापरवाही से भैस चराकर घर वापस लौट रहे एक युवक और उसकी भैस की 11 हजार की हाइटेंशन लाइन से उतरे करंट से दर्दनाक मौत हो गई। इन मौतो से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया।

जानकारी के अनुसार सफदरगंज थाना क्षेत्र के रहरामऊ गॉव के निवासी किसान ओम प्रकाश यादव (47) पुत्र स्व. नत्था यादव, रोजाना की भांति भैस चराने के लिए गॉव के गया था। शाम को उसी रास्ते घर वापस लौटते समय 11 हजार की लाइन से स्टे में उतरे करंट चपेट में आकर उसकी गर्भवती भैस तड़पने लगी।

कीमती भैस को बचाने के लिए ओम प्रकाश ने जैसे ही कोशिश की वो भी करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। शुक्रवार सवेरे क्षेत्रीय लेखपाल राजेश तिवारी ने मुआयना किया। वही विद्युत विभाग हीलाहवाली करता नजर आया, आखिरकर शुक्रवार की दोपहर विद्युत विभाग के जेई लालजी पहुंचे। उनसे बात करने के लिए फोन किए जाने पर फोन नहीं उठने की दशा में उनका पक्ष क्या है ये जानकारी नहीं मिल सकी। फिलहाल पीड़ित परिवार न्याय के लिए गुहार लगा रहा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  आगरा : पुलिस से भिड़े बदमाश, तीन गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link