TravelUttar Pradesh

रिश्तेदार के निधन पर घर जा रहा था परिवार, एक्सप्रेस-वे पर कार पलटी, 11 घायल

आशुतोष तिवारी

सुल्तानपुर, 10 अप्रैल 2025:

सुल्तानपुर जिले से गुजरे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार को एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार पर सवार गोरखपुर का एक परिवार अमेठी में अपने एक रिश्तेदार के निधन पर उनके घर जा रहा था। दुर्घटना में 11 लोग घायल हो गए जबकि तीन की हालत गम्भीर बनी हुई है।

तेज रफ्तार में कंट्रोल खो बैठा ड्राइवर

ये भी पढ़ें:

गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र में मैनुद्दीन रहते हैं। उनके कुछ रिश्तेदार यहां अमेठी जिले में है। रिश्तेदार के घर में किसी सदस्य का निधन हो गया था। इसी सिलसिले में मैनुद्दीन अपने परिवार के साथ अर्टिगा कार (यूपी 53डीडी 2157) से अमेठी आ रहा था। कार लोकनाथपुर थाना क्षेत्र के दोस्तपुर इलाके के पास पहुंच रही थी कि चालक शमशेर आलम ने कार का संतुलन खो दिया और गाड़ी तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकरा गई।

Advertisement

घायलों में चार बच्चे व तीन महिलाएं भी शामिल

हादसे में मैनुद्दीन (35), जमीला (45) और आफताब आलम (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को दोस्तपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर आज्ञाराम यादव ने तीनों गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कार में सवार अन्य लोगों में अर्सलाम (5 वर्ष), अरमान (9 वर्ष), अलमास (11 वर्ष), एहतशाम (10 वर्ष), रजिया (40 वर्ष), बदरे आलम (40 वर्ष) और सलेहा (32 वर्ष) को भी चोटें आईं। इन सभी को भी जिला अस्पताल भेजा गया।

ये भी पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में तैयार होगा मल्टीमोडल लॉजिस्टिक्स पार्क...174 एकड़ में विकसित होगा मेगा प्रोजेक्ट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link