National

नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, सोनिया-राहुल को जानबूझकर निशाना बनाने का आरोप

नई दिल्ली | 16 अप्रैल 2025
नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद पार्टी उग्र हो गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज दिल्ली में पार्टी कार्यालय के बाहर भारी प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते हुए कांग्रेस मुख्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। पार्टी ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई जानबूझकर उनकी नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी को निशाना बनाने के लिए की गई है।

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि इस मामले में कोई ठोस आधार नहीं है और यह पूरी तरह से राजनीतिक प्रेरित मामला है। पायलट ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने कांग्रेस को कमजोर करने के लिए यह कदम उठाया है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि यह 12 साल पुराना झूठा केस है और इसमें मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप बेबुनियाद हैं।

पार्टी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं और इस मुद्दे को लेकर ईडी के दफ्तरों के सामने और जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि यह सभी घटनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बदले की राजनीति का हिस्सा हैं।

प्रवर्तन निदेशालय ने 9 अप्रैल को नेशनल हेराल्ड मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में चार्जशीट दाखिल की थी। अब इस मामले की अगली सुनवाई 25 अप्रैल को होगी।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  सरकार पर दागे सवाल, अखिलेश बोले...सपा सरकार में मिलेगा शिक्षामित्रों, नौजवानों को न्याय

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link