CrimeEducationUttar Pradesh

राजीव गांधी संस्थान में छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, कॉलेज प्रशासन पर सवाल

आदित्य मिश्र

अमेठी, 18 अप्रैल 2025

यूपी के मेरठ राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी (RGIPT), जायस में पढ़ने वाले एमबीए थर्ड ईयर के छात्र की छात्रावास की छठवीं मंजिल से गिरने के कारण दर्दनाक मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान बिहार के पटना निवासी अभिनव आनंद के रूप में हुई है। हादसे के बाद कॉलेज प्रशासन द्वारा उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल रायबरेली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना गुरुवार तड़के करीब चार बजे की बताई जा रही है, जब अभिनव छात्रावास की छठवीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गया। इस हादसे में उसके दोनों हाथ और पैर बुरी तरह टूट गए थे। अस्पताल पहुंचने पर उसकी पहचान कॉलेज प्रशासन द्वारा छिपाई गई और अस्पताल रजिस्टर में छात्र का पता हरियाणा दर्ज कराया गया। साथ ही, प्रशासन ने यह भी बताया कि छात्र खिड़की से गिरा है।

ये भी पढ़ें:

जानकारी के अनुसार, अभिनव के पिता का पूर्व में ही निधन हो चुका है और उनकी मां सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। इस पूरे मामले पर कॉलेज प्रशासन ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है और फिलहाल चुप्पी साध रखी है। छात्र का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
इस घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं, खासकर कॉलेज प्रशासन की भूमिका पर। छात्र की पहचान छुपाना, हादसे की जानकारी स्पष्ट रूप से न देना और बाद में प्रशासन का मौके से गायब हो जाना, इन सबने मामले को और रहस्यमयी बना दिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  सीएम ने जनता दर्शन में सुनी फरियाद, कहा... घबराइए नहीं, समस्या का समाधान होगा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link