Uttar Pradesh

गोरखपुर: शिकायत पर शांत रही पुलिस, दबंग ने चलाई गोली, पिता पुत्र हुए घायल

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 26 जून 2025:

यूपी के गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र में एक दबंग ने पिता-पुत्र को गोली मार दी। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। घटना बच्चों के बीच खेल खेल में विवाद के बाद हुई। घायलों के परिवार का आरोप है कि शिकायत पर पुलिस आरोपी पर कार्रवाई करती तो ये घटना न होती।

मामूली विवाद में हुआ था झगड़ा, एक पक्ष ने की थी पुलिस से दबंग की शिकायत

मामला खजनी थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर से जुड़ा है। यहां रहने वाले उमेश जायसवाल और उनका बेटा रोहन गोली लगने से घायल हुए हैं। बताया गया कि कुछ दिन पूर्व गांव के चौराहे पर जायसवाल पक्ष का झगड़ा बबलू सिंह से हुआ था। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी। जायसवाल परिवार ने इस मामले की शिकायत पुलिस से भी की थी। फिलहाल मारपीट से खुन्नस खाये बबलू सिंह ने बुधवार की रात उमेश जायसवाल व उनके बेटे रोहन पर फायर कर दिया।

मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए गए घायल पिता-पुत्र

गोली लगने से घायल पिता पुत्र को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। इस घटना को लेकर घायल रोहन के बाबा सुरेश जायसवाल ने खजनी पुलिस पर लापरवाही बरतनेका आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि बबलू दबंग किस्म का है। उसने मामूली विवाद में अनायास ही गोली मार दी है। बेटे उमेश ने खजनी पुलिस से पुराने विवाद में गुहार लगाई थी अगर पुलिस ने उसे गम्भीरता से लिया होता तो ये घटना नहीं होती।

ये भी पढ़ें  राजभर वोट बैंक पर सियासी संग्राम : सपा की होर्डिंग से भाजपा-सुभासपा पर बड़ा हमला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link