National

कर्ज में डूबी सुक्खू सरकार, होली पार्टी पर उड़ाए 1.22 लाख रुपये, बीजेपी ने बताया सरकारी खजाने का दुरुपयोग

शिमला | 18 अप्रैल 2025

हिमाचल प्रदेश की आर्थिक तंगी के बीच सुक्खू सरकार एक नए विवाद में घिर गई है। मुख्य सचिव प्रमोद सक्सेना द्वारा होली पर 75 अधिकारियों और उनके परिवारों के लिए आयोजित की गई महंगी लंच पार्टी का बिल सरकार को भेजा गया है, जिसकी कुल राशि 1,22,020 रुपये बताई जा रही है।

पार्टी शिमला के होटल होलीडे होम में आयोजित की गई थी। इस लंच में 75 अधिकारियों के लिए 1,09,150 रुपये और 22 चालकों के लंच के लिए 12,870 रुपये का बिल बना है।

यह बिल सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) को भेजा जा चुका है, हालांकि अभी तक इसे स्वीकृति नहीं मिली है। सोशल मीडिया पर इस पार्टी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिससे सरकार की किरकिरी हो रही है।

ये भी पढ़ें:

बीजेपी ने इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाते हुए सरकार पर सरकारी खजाने के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। बीजेपी विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर और रणधीर शर्मा ने कहा कि जब प्रदेश की माली हालत खराब है, तब इस तरह की फिजूलखर्ची जनता का अपमान है।

Advertisement

उन्होंने इसे केंद्रीय सिविल सेवा (आचरण) नियम 1964 का उल्लंघन बताते हुए सरकार और नौकरशाही की संवेदनहीनता करार दिया है।

बीजेपी ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ने ‘नेशनल हेराल्ड’ को 2.34 लाख रुपये का विज्ञापन दिया, जबकि उसकी कोई प्रति हिमाचल प्रदेश में नहीं आती है। इसे भी सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने वाला कदम बताया गया है।

ये भी पढ़ें  हर उम्र के लोग चाहते हैं फिटनेस... जानिए कैसे शरीर को सेहतमंद रखता है योग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link