Uttar Pradesh

इलाहाबाद हाईकोर्ट को मिले छह नए न्यायाधीश… सीजे ने दिलाई शपथ

प्रयागराज, 18 अप्रैल 2025:

यूपी के इलाहाबाद हाईकोर्ट में लंबित मामलों की सुनवाई में तेजी लाने के उद्देश्य से शुक्रवार को छह नए न्यायाधीशों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। अब हाईकोर्ट में जजों की संख्या 87 हो गई है।

मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने अपने न्यायालय कक्ष में सभी नए न्यायाधीशों को सुबह दस बजे शपथ ग्रहण कराई। शपथ लेने वाले नए न्यायाधीशों में न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना, न्यायमूर्ति मदन पाल सिंह न्यायमूर्ति हरवीर सिंह, न्यायमूर्ति अनिल कुमार, न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा और न्यायमूर्ति संदीप जैन शामिल हैं। बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में कुल 160 जजों के पद स्वीकृत हैं। इनमें 64 न्यायमूर्ति प्रधान पीठ प्रयागराज में हैं, जबकि 23 लखनऊ खंडपीठ में हैं। इस अवसर पर तमाम न्यायाधीश और हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  लखनऊ : भाजपा कार्यालय के सामने खाट बिछाकर दिव्यांगों का प्रदर्शन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link