Uttar Pradesh

महाकुंभ क्षेत्र के परेड ग्राउंड में लालू जी एंड सन्स टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग

अमित मिश्र

प्रयागराज, 19 अप्रैल 2025:

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के महाकुंभ क्षेत्र स्थित परेड ग्राउंड के पास शनिवार सुबह लालू जी एंड सन्स टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि दूर-दूर तक दिखाई दीं और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शास्त्री ब्रिज के नीचे बनाए गए स्टोर रूम में अचानक आग लग गई, जो देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर गई। गोदाम में कुंभ मेले के लिए बनाए गए टेंट और अन्य व्यवस्थाओं का काफी सामान मौजूद था। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने की कोशिश शुरू की। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों को खाली करा लिया गया है।

ये भी पढ़ें:

गौरतलब है कि महाकुंभ जैसे विशाल आयोजन के दौरान लालू जी एंड सन्स टेंट हाउस ने व्यापक व्यवस्थाएं की थीं। आग लगने की वजह का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच कर रहे हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें  जेवर एयरपोर्ट के लिए मेगा प्लान : 110 ई-बसें, 500 इलेक्ट्रिक बसों का नेटवर्क, एक्सप्रेसवे मिशन पर हाई अलर्ट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link