Uttar Pradesh

आग में फैक्ट्री खाक…पटाखों के अवैध निर्माण की आशंका, एक कर्मी झुलसा

अनमोल शर्मा

बागपत, 20 अप्रैल 2025:

यूपी के बागपत जिले के खेकड़ा क्षेत्र में रविवार की सुबह एल्युमिनियम रिसाइकल फैक्टरी में आग भड़क उठी। आग में लाखों रुपए का सामान खाक हो गया। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझा ली। यहां अवैध रूप से पटाखे बनाये जाने की आशंका जाहिर की गई है वहीं अफसरों ने भी बताया कि आवेदन आया था लेकिन एनओसी नहीं दी गई थी। इसकी जांच की जाएगी।

उद्योग क्षेत्र में है एल्मुनियम रिसाइकलिंग फैक्ट्री, हादसे के बाद संचालक फरार

ये भी पढ़ें:

बागपत जनपद में डूंडाहेड़ा उद्योग क्षेत्र है। यहां एक एल्युमिनियम रिसाइक्लिंग फैक्ट्री संचालित होती है। रविवार की सुबह इस फैक्ट्री में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली। दमकल के पहुंचने से पहले आग पूरी तरह फैल चुकी थी। इस हादसे में एक कर्मचारी भी झुलस गया। फैक्ट्री संचालक झुलसे कर्मचारी को लेकर मौके से फरार हो गया। दमकल की चार गाड़ियों ने घण्टों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

Advertisement

दमकल विभाग से मांगी थी एनओसी, अनुमति न मिलने पर चोरी छिपे बन रहे थे पटाखे

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री संचालक की ओर से दमकल विभाग में पटाखों के निर्माण के लिए एनओसी के लिए आवेदन किया गया था। जिसके लिए विभाग ने अनुमति देने से इंकार कर दिया था। इसी के बाद से यहां चोरी छिपे पटाखों का निर्माण किया जाने लगा।

आग भड़कने की वजह पटाखा निर्माण ही बताया गया। फिलहाल दमकल विभाग के अफसरों ने जांच की बात कही है। फैक्ट्री में पटाखे बनाने की सामग्री भी मिली है। पुलिस आग लगने के कारणों पर जांच कर रही है। साथ ही फरार फैक्ट्री संचालक और घायल कर्मचारी की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें  धमाके से सिहर उठे इलाके...अफवाहें फैली तो अफसरों ने चौपाल लगाकर बताई असलियत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link