CrimeUttar Pradesh

नैनी: घर में अकेले रहते थे बुजुर्ग दम्पति, धारदार हथियार से की गई हत्या

अमित मिश्र

प्रयागराज, 29 अप्रैल 2025

यूपी के प्रयागराज जिले में नैनी की एडीए कॉलोनी में रहने वाले बुजुर्ग दम्पति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पड़ोसियों से सूचना पाकर पुलिस ने फुटेज के सहारे आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है।

पुलिस को छानबीन में मिले अहम सुराग

ये भी पढ़ें:

नैनी के एडीए कॉलोनी में अरुण कुमार श्रीवास्तव (66) अपनी पत्नी मीना श्रीवास्तव (60) के साथ रहते थे। बताया गया कि अरुण ने किसी युवक को घर के काम के लिए बुलाया था। इसी के बाद वारदात हुई। दोनों पर तेज धार वाले हथियार से हमला किया गया। घटना के समय दोनों घर में अकेले थे। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को घायलावस्था में एसआरएन अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि दंपति को तीन बेटियां और एक बेटा है। तीनों बेटियों की शादी हो गई है। बेटा सीधी मध्य प्रदेश में एसबीआई बैंक में कार्यरत है। पुलिस ने बताया कि कुछ अहम सुराग हाथ लगे है।आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के उद्देश्य के बारे में पता चल सकेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें  एम्स रायबरेली को मिली सफलता... RIRS तकनीक से बिना चीरा निकाली किडनी की पथरी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link