Sports

आईपीएल 2025: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने 11 साल बाद दोहराया इतिहास

धर्मशाला, 4 मई 2025:

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को 37 रनों से हराया और इस सीजन की अपनी 7वीं जीत दर्ज की। इस जीत के साथ टीम ने 11 मैचों में 15 अंक पूरे कर लिए और पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। सबसे बड़ी बात यह रही कि पंजाब किंग्स ने 11 साल बाद लीग स्टेज में 14 से अधिक अंक हासिल किए हैं। इससे पहले ऐसा 2014 में हुआ था, जब टीम ने 10 में से 8 मैच जीतकर 16 अंक बटोरे थे और पूरे सीजन में 22 अंक तक पहुंची थी।

धर्मशाला के मैदान पर यह जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि यहां पंजाब किंग्स को 2013 के बाद पहली बार जीत मिली है। श्रेयस अय्यर अब एडम गिलक्रिस्ट के बाद इस मैदान पर पंजाब के लिए मैच जिताने वाले दूसरे कप्तान बन गए हैं। गिलक्रिस्ट ने धर्मशाला में 5 मैचों में जीत दर्ज करवाई थी।

इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पंजाब ने 236 रन बनाए, जिसमें बल्लेबाजों का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स 199 रन ही बना सकी।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी की चारों ओर सराहना हो रही है, क्योंकि उन्होंने पंजाब को एकजुट कर बेहतरीन नतीजे दिलाए हैं। अब पंजाब के पास लीग स्टेज में 3 मुकाबले और बचे हैं। यदि टीम इन तीनों में जीत दर्ज करती है तो वह 21 अंकों के साथ अपनी अब तक की दूसरी सबसे सफल लीग परफॉर्मेंस दर्ज कर सकती है।

Advertisement

धर्मशाला की पिच पर टीम की यह सफलता लंबे समय बाद आई है, क्योंकि पिछले दो सीजन में यहां खेले गए चारों मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा था। मगर इस बार श्रेयस की अगुवाई में पंजाब ने न केवल जीत हासिल की, बल्कि पुराने रिकॉर्ड भी तोड़ दिए।

 

ये भी पढ़ें  T20 World Cup : पहले मैच में हारने की कगार पर आकर जीता पाकिस्तान...नीदरलैंड ने अटका दी सांसें

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link