HealthUttar Pradesh

टीबी मुक्त भारत अभियान: मेरठ मंडल आयुक्त ने दो मरीजों को लिया गोद दिया पोषण पोटली

अनमोल शर्मा

मेरठ,14 मई 2025:

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मेरठ मंडल के आयुक्त श्री हृषिकेश भास्कर यशोद ने एक मानवीय और प्रेरणादायक पहल करते हुए दो टीबी मरीजों को गोद लिया और उन्हें पोषण पोटली प्रदान की। यह कार्यक्रम मेरठ स्थित टीबी यूनिट – यूपीएचसी, पुलिस लाइन में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर आयुक्त ने उपचाररत टीबी मरीज श्रीमती निशा (पत्नी श्री शंकर) को गोद लेकर उन्हें प्रथम माह की पोषण पोटली प्रदान की। उन्होंने मरीज से मिलकर उसके स्वास्थ्य और पारिवारिक स्थिति की जानकारी भी ली और यह संकल्प लिया कि आगामी 6 माह तक नियमित पोषण पोटली उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि हो सके।

ये भी पढ़ें:

इसके साथ ही आयुक्त ने पूर्व में गोद ली गई टीबी मरीज श्रीमती मालती देवी को दूसरे माह की पोषण पोटली भी सौंपी। उन्होंने उपस्थित मरीजों को संतुलित आहार, स्वच्छता और नियमित दवा सेवन के महत्व पर जागरूक किया।

Advertisement

आयुक्त ने कहा कि टीबी एक पूरी तरह से ठीक होने वाला रोग है, बशर्ते समय पर इलाज और उचित पोषण मिले। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती नेहा सक्सेना और अभियान की नोडल अधिकारी श्रीमती अंजू गुप्ता भी मौजूद रहीं। उन्होंने मरीजों को मानसिक सहयोग देते हुए सरकारी सुविधाओं की जानकारी दी।

यह पहल टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को मजबूती देती है और समाज के अन्य वर्गों को भी प्रेरित करती है कि वे इस लड़ाई में भागीदार बनें। मेरठ मंडल में इस तरह की पहल से जन-जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता को नया बल मिलेगा।

ये भी पढ़ें  पर्यटन मंत्री ने बताया ब्रज के रंगोत्सव से कैसे चमकी ‘टेंपल इकॉनमी,’ कहा... सैफई के नाच-गाने से प्रदेश को मिली मुक्ति

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link