Uttar Pradesh

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का सपा मुखिया पर हमला बोले… अखिलेश यादव करते हैं तुष्टिकरण की राजनीति

गोरखपुर, 23 जुलाई 2025:

गोरखपुर में विश्व हिंदू परिषद के कार्यक्रम में पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बुधवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। वे समाज को जातियों में बांटकर राजनीति करना चाहते हैं।

डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा न्याय और सुशासन की राजनीति करती है, जबकि विपक्ष मुद्दाविहीन होकर सिर्फ बयानबाजी में लगा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के नेताओं को सिर्फ कुछ न कुछ बोलने के लिए मंच चाहिए, क्योंकि उनके पास कोई ठोस जनहित का मुद्दा नहीं है।

अवैध धर्मांतरण के आरोपी छांगुर के सवाल पर बृजेश पाठक ने कहा कि सरकार किसी भी दोषी को नहीं बख्शेगी। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के लोगों को जान से मारने की धमकी मिलने के सवाल पर उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार सभी की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है। अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:

इससे पहले डिप्टी सीएम ने सर्किट हाउस में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

Advertisement

ये भी पढ़ें  नौकरी के लिए मैनेजर पर चलाई थी गोली... पुलिस ने हमलावर को एनकाउंटर में सिखाया सबक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link