National

आईपीएल टीम विवाद में प्रीति जिंटा की कोर्ट एंट्री, वायरल फर्जी फोटो से नहीं जुड़ा है मामला

चंडीगढ़, 22 मई 2025

बॉलीवुड अभिनेत्री और पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा ने फिर से कोर्ट का रुख किया है, लेकिन यह मामला दो दिन पहले वायरल हुई वैभव सूर्यवंशी के साथ उनकी कथित फर्जी फोटो से जुड़ा नहीं है। असल वजह उनकी आईपीएल टीम की मालकिन कंपनी केपीएच ड्रीम क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड में जारी आंतरिक विवाद है।

प्रीति जिंटा ने चंडीगढ़ कोर्ट में याचिका दाखिल कर कंपनी के दो अन्य सह-निदेशकों, मोहित बर्मन और नेस वाडिया, के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने 21 अप्रैल को आयोजित की गई कंपनी की असाधारण आम बैठक (EGM) को अवैध करार देने की मांग की है। उनका दावा है कि यह बैठक कंपनी अधिनियम, 2013 और सचिवालय मानकों के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए आयोजित की गई थी।

प्रीति ने याचिका में अदालत से अपील की है कि उस बैठक में लिए गए किसी भी निर्णय को लागू न किया जाए और मुनीश खन्ना को कंपनी के निदेशक के रूप में काम करने या खुद को निदेशक घोषित करने से रोका जाए। इसके अलावा, उन्होंने कोर्ट से अनुरोध किया है कि जब तक मामला लंबित है, तब तक बिना उनकी और करण पॉल की उपस्थिति के किसी भी बोर्ड मीटिंग या कंपनी से जुड़ी अन्य गतिविधियों पर रोक लगाई जाए।

ये भी पढ़ें:

प्रीति जिंटा कंपनी में 23% हिस्सेदारी रखती हैं और इससे पहले भी उन्होंने मोहित बर्मन के खिलाफ याचिका दायर कर उन्हें अपनी 11.5% हिस्सेदारी किसी तीसरे पक्ष को बेचने या ट्रांसफर करने से रोकने की मांग की थी।

Advertisement

कोर्ट ने मामले में सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। यह मामला आईपीएल की दुनिया के सबसे चर्चित कानूनी विवादों में से एक बनता जा रहा है।

ये भी पढ़ें  पहलगाम आतंकी हमले पर अपनी टिप्पणी को लेकर रॉबर्ट वाड्रा ने दी सफाई, बोले – मेरे इरादों को गलत तरीके से समझा गया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link