Uttar Pradesh

आंधी-तूफान ने मचाई तबाही….यूपी के 12 जिलों में भारी जनहानि, सीएम ने दिए सख्त निर्देश

लखनऊ,23 मई 2025:
उत्तर प्रदेश में गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह तक चली तेज आंधी और भारी बारिश ने भारी तबाही मचाई। पूरे प्रदेश में पेड़ और दीवार गिरने जैसे हादसों में 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई। तेज हवाओं और बिजली गिरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बुलंदशहर में तेज हवाएं चलीं, जबकि आगरा, अलीगढ़ और पूर्वांचल के अन्य जिलों में तूफान और वर्षा ने कहर बरपाया। अवध क्षेत्र के 12 जिलों में भारी बारिश और आंधी से जनहानि की खबरें मिलीं।

अंबेडकरनगर में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की, जबकि अमेठी और अयोध्या में दीवार गिरने से दो महिलाओं की मौत हुई। ब्रज क्षेत्र में 17 लोग मारे गए, जिसमें आगरा, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद और टूंडला शामिल हैं। बुंदेलखंड और कानपुर क्षेत्र में 22 लोगों की मौत हुई। इन घटनाओं से बिजली व्यवस्था चरमराई और कई घरों की छतें उड़ गईं। अरब सागर में बने कम दबाव क्षेत्र के कारण शनिवार से बारिश और बढ़ने की संभावना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने, घायलों के इलाज और फसल क्षति के सर्वेक्षण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  फतेहपुर की 180 साल पुरानी नूरी जामा मस्जिद का हिस्सा तोड़ा गया, प्रशासन और मस्जिद कमेटी आमने-सामने

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link