Assam

असम में बंगाल टाइगर को भीड़ ने लाठी-डंडों से पीट-पीट कर मार डाला, खाल, कान, दांत नोच ले गए लोग

दिसपुर, 23 मई 2025

असम में एक भयानक घटना सामने आई है। यहां पर गोलाघाट जिले में लोगों ने एक रॉयल बंगाल टाइगर को बेरहमी से पीट-पीट कर मार डाला। बताया जा रहा है कि  टाइगर कई सप्ताह से इलाके में आतंक मचा रहा था। जानकारी अनुसार यह घटना 22 मई को हुई है। लोगों ने मार डालने के बाद टाइगर के शव के साथ क्रूरता की और शव के खाल, कान, दांत और पैर नोच कर साथ ले गए।

फिलहाल इस मामले में वन विभाग ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं ग्रामीणों ने दावा किया कि बाघ ने क्षेत्र में पशुओं को मार डाला है और उनके लिए भी खतरा पैदा कर दिया है।  एक ग्रामीण ने कहा, “हम हफ्तों तक डर के साये में जी रहे थे, लेकिन वन विभाग ने कोई गंभीर कदम नहीं उठाया। इस त्रासदी को रोका जा सकता था।” खुमताई विधायक मृणाल सैकिया ने हत्या की निंदा की और घटना को “दुर्भाग्यपूर्ण और खेदजनक” बताया उन्होंने सरकार के हस्तक्षेप का भी आह्वान किया तथा वन्यजीव संबंधी आपात स्थितियों से निपटने के लिए बेहतर तैयारी की आवश्यकता पर बल दिया।

वन विभाग के अधिकारियों ने बाद में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को बरामद किया। एक अधिकारी ने कहा, “हमने मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस भीड़ में शामिल लोगों की पहचान कर उनका पता लगा रही है।” दोषियों पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़ें:

वहीं सोशल मीडिया पर इस घटना की जानकारी मिलते ही भीड़ के इस कृत्य की व्यापक निंदा हो रही है। लोगों ने इस घटना को शर्मनाक और अमानवीय कहा है।

Advertisement

 

 

ये भी पढ़ें  सरकारी स्कूलों का सुपर रिजल्ट : सर्वोदय विद्यालयों ने 99% से ज्यादा सफलता के साथ तोड़ा मिथक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link