Tamil Nadu

तमिलनाडु : चाचा ने ढाई साल की भतीजी की हत्या की फिर सिर काटकर तलाब में फेंक दिया

चैन्नई, 23 मई 2025

तमिलनाडु के इमनेश्वरम में गुरुवार को एक खौफनाक घटना सामने आई है। जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी ढाई साल की भतीजी की सिर काट कर हत्या कर दी गई, फिर उसके सिर को पास के तालाब में फेंक दिया।

जानकारी अनुसार पीड़ित लेमोरिया, देसिंगु राजा और डेज़ी की बेटी, अपने चचेरे भाई के साथ खेल रही थी, तभी वहां संजय, जो कथित तौर पर मानसिक रूप से अस्थिर है, आया और बच्ची को पिछवाड़े में खींचकर ले गया, जहां उसने चाकू से बच्ची की हत्या की और सिर काट दिया।

इसके बाद उसने कटे हुए सिर को तालाब में फेंक दिया। इमानेश्वरम पुलिस को सूचना दी गई और अग्निशमन एवं बचाव दल की सहायता से शव और सिर दोनों को बरामद किया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए परमकुडी सरकारी अस्पताल भेजा गया। संजय को घटनास्थल से भागने की कोशिश करने के बाद हिरासत में लिया गया और पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:

 

 

ये भी पढ़ें  चुनावी हार के बाद AAP में बड़ा फेरबदल, दिल्ली में सौरभ भारद्वाज प्रदेशाध्यक्ष, पंजाब में सिसोदिया बने प्रभारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link