Assam

असम में 128 साल पुरानी मस्जिद ढहाई गई, मुस्लिमों ने भी किया सहयोग

डिब्रूगढ़, 27 जून 2025

असम के डिब्रूगढ़ में एक करीब 128 साल पुरानी चौलखोवा जामा मस्जिद  गिराई गई। इस संदर्भ में जिला प्रशासन ने बताया कि यह कदम कृत्रिम बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए जल निकासी व्यवस्था बनाने के लिए उठाया गया है। बता दे कि बीते सोमवार को डिब्रूगढ़ जिला प्रशासन ने डिब्रूगढ़ में कृत्रिम बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए पहले ही मस्जिद को ध्वस्त करने का बड़ा फैसला लिया था।

डिब्रूगढ़ नगरपालिका बोर्ड के आयुक्त जय विकास ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य कृत्रिम बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए बोकुल से सेसा ब्रिज तक एक प्रमुख जल निकासी प्रणाली का निर्माण और नवीनीकरण करना है। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण सहित उचित कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए मस्जिद को गिराया गया है। भूमि अधिग्रहण के लिए मुआवज़ा देने की प्रक्रिया अभी चल रही है।

विकास ने मस्जिद विध्वंस प्रक्रिया के दौरान स्थानीय लोगों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मस्जिद गिराए जाने के संबंध में लोगों का एक वर्ग सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैला रहा है कि जिला प्रशासन ने जबरन मस्जिद गिरा दी। यह सच नहीं है। मस्जिद गिराए जाने में समुदाय ने पूरा सहयोग किया है।”

ये भी पढ़ें  अश्लील जोक्स मामले में रणवीर इलाहाबादिया को नया समन भेजेगी असम पुलिस, पहले समन में नहीं हुए थे पेश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button