Uttar Pradesh

दानिश आजाद अंसारी बने यूपी हज कमेटी के नए चेयरमैन, सर्वसम्मति से चुना गया

लखनऊ, 2 जून 2023

उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण और हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी को अब यूपी स्टेट हज कमेटी का चेयरमैन बना दिया गया है। सोमवार को अल्पसंख्यक कल्याण निदेशालय में हज कमेटी की मीटिंग हुई, जिसमें सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से उन्हें अध्यक्ष चुना।

कमेटी में कुल 13 मेंबर हैं और इनका कार्यकाल तीन साल का होगा। पिछली हज कमेटी का कार्यकाल दिसंबर 2023 में ही खत्म हो चुका था। 14 मई को सरकार ने कमेटी का नया गठन कर दिया और नए मेंबर्स की लिस्ट जारी कर दी गई।

इस लिस्ट में वली मोहम्मद, नदीमुल हसन, सैयद अली वारसी, हाफिज एजाज अहमद, सैयद कल्बे हुसैन, मुहम्मद इफ्तेखार हुसैन, कामरान खान, जुनैद अंसारी, जावेद खान और कमरुद्दीन जैसे नाम शामिल हैं।

वैसे तो कमेटी में कुल 16 मेंबर होने चाहिए, जिसमें एक सांसद और एक विधायक भी होते हैं, लेकिन भाजपा में मुस्लिम सांसद/विधायक न होने की वजह से ये दोनों सीटें फिलहाल खाली ही रहेंगी।

Advertisement

अब ये नई हज कमेटी प्रदेश में हज से जुड़ी सारी तैयारियों और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेगी।

ये भी पढ़ें  बाराबंकी बना निवेश का ठिकाना...सरकारी नीतियों से बदली तस्वीर, 21,854 करोड़ के एमओयू साइन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link