Uttar Pradesh

वाराणसी में बेखौफ अपराधी, सिगरेट देने से मना करने पर दुकानदार को गोली मारी

अंशुल मौर्या

वाराणसी, 13 सितंबर, 2024


वाराणसी में कानून व्यवस्था लगातार गिर रही है
और अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। बदमाशों का दुस्साहस इस कदर हावी हो गया है कि देर रात दुकान बंद कर घर जा रहे दुकानदार ने सिगरेट नहीं दिया तो गुस्से में लाल बदमाशों ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी।

देर रात गोली की तड़तड़ाहट से गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के आला अधिकारी मामले की तफ्तीश में जुटे हुए है। बदमाशों कौन थे, कहां से आए थे, वारदात को अंजाम देने के बाद किधर फरार हुए। इन सभी मामलों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:

खबरों के मुताबिक, चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिरनाथीपुर गांव में 55 वर्षीय शारदा यादव पान की दुकान चलाते थे। गुरुवार की देर रात वह दुकान बंद करके घर जाने लगे। इसी दौरान उनकी दुकान पर एक मनबढ़ उनसे सिगरेट की मांग की। दुकानदार ने दुकान बंद होने का हवाला देते हुए सिगरेट देने से मना कर दिया। मनबढ़ बदमाशों को दुकानदार का इंकार करना इतना नागवार गुजरा कि बिना किसी अदावत व रंजिश के तुरंत कनपटी पर पिस्टल लगाकर गोली मार दी जिससे शारदा की तुरंत मौत हो गई।

Advertisement

गांव में गोली चलने की आवाज सुनते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन हौसला बुलंद बदमाशों हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर डीसीपी वरुणा जोन चंद्रकांत मीणा, एडीसीपी टी. सरवणन और एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे। नाराज ग्रामीणों ने अधिकारियों को शव कब्जा में लेने से मना कर दिया। ग्रामीण व परिजनों ने पुलिस को खरी खोटी सुनाई। कहा इलाके में बदमाश इतने मनबढ़ हो गए हैं कि आए दिन दुकानों से मुफ्त का सामना लेकर पैसे की मांग करने पर रौब झाड़ते है। पुलिस से शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं होती है।

ये भी पढ़ें  अयोध्या : हिमाचल के गवर्नर ने किए रामलला के दर्शन, तिरुपति के चेयरमैन पहुंचे रामनगरी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link