CrimeUttar Pradesh

अधिवक्ता हत्याकांड: परिवार से मिला सपा का प्रतिनिधि मंडल, सांसद बोले…नहीं होगा उत्पीड़न

आशुतोष तिवारी

सुल्तानपुर 16 जून 2025:

यूपी में सुल्तानपुर जिले के अधिवक्ता महेंद्र मौर्या हत्याकांड में सोमवार को सपा का प्रतिनिधि मंडल अखंडनगर स्थित उनके गांव मरुई किशुनदासपुर पहुंचा। सांसद राम भुआल समेत सपाइयों ने पीड़ित परिवार से मिलकर श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें मदद का भरोसा दिलाया। सांसद राम भुआल ने कहा कि पार्टी पीड़ित परिवार के साथ है।

हत्या सुनियोजित, शार्प शूटर शामिल थे, परिवार को पीटने वाले पुलिसकर्मियों पर हो कार्रवाई

ये भी पढ़ें:

पीड़ित परिवार से मुलाकात और वार्ता के बाद
सांसद राम भुआल मीडिया से रूबरू हुए। कस दौरान वहां मौजूद पुलिस कर्मियों से प्रतिनिधिमंडल की बहस भी हुई। सांसद ने कहा कि हमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ये जानने भेजा है कि हत्या किन हालातों में हुई और यहां कार्रवाई की वास्तविकता क्या है। उन्होंने कहा कि महेंद्र मौर्या की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई, इसमें शॉर्प शूटर हैं जिसको पता था एक गोली मारने से आदमी मर जाएगा उसने एक ही गोली मारी है। इस तरह की यहां दो तीन घटनाएं अब तक हुई हैं। वही परिवार वालों की पुलिस द्वारा की गई पिटाई पर सांसद ने कहा संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों से बात की जाएगी। जिन लोगों ने परिवार वालों को पीटा है उनके खिलाफ कार्रवाई हो। उनके खिलाफ उचित धारा में मुकदमा दर्ज हो ताकि भविष्य इस तरह किसी भी परिवार पर उत्पीड़न की कार्रवाई न हो।

Advertisement

सदन में रखेंगे जिले की बदहाल विद्युत व्यवस्था का मुद्दा

वहीं बदहाल बिजली व्यवस्था पर सांसद ने कहा इस मुद्दे को आने वाले समय में हम फिर सदन में उठाएंगे कि सुल्तानपुर की बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। इस बार जिसकी गलती से विद्युत व्यवस्था चरमराई है उसके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग करेंगे। प्रतिनिधि मंडल में सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनूप संडा, महासचिव सलाउद्दीन, पूर्व विधायक भगेलू राम, पूर्व विधायक अरुण वर्मा आदि मौजूद रहे।

 

ये भी पढ़ें  "झांसी से प्रयागराज जा रही मेला स्‍पेशल ट्रेन पर पत्थरबाजी, उपद्रवियों ने तोड़े खिड़की-दरवाजे"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link