Uttar Pradesh

पीलीभीत-शाहजहांपुर अनारक्षित विशेष ट्रेन का संचालन 30 सितंबर तक बढ़ा, लगाएगी 92 फेरे

गोरखपुर, 16 जून 2025:

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व से संचालित 05447/05448 पीलीभीत–शाहजहांपुर–पीलीभीत अनारक्षित विशेष गाड़ी के संचालन को 1 जुलाई से 30 सितंबर तक बढ़ा दिया है। इस अवधि में ट्रेन कुल 92 फेरे लगाएगी।

05447 पीलीभीत–शाहजहांपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी

यह ट्रेन पीलीभीत से प्रतिदिन दोपहर 12:10 बजे प्रस्थान करेगी और भोपतपुर (12:26 बजे), बीसलपुर (12:45 बजे), निगोही (13:06 बजे), शहबाजनगर (13:25 बजे) होते हुए 13:45 बजे शाहजहांपुर पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें:

05448 शाहजहांपुर–पीलीभीत अनारक्षित विशेष ट्रेन

Advertisement

वापसी में यह ट्रेन शाहजहांपुर से प्रतिदिन अपराह्न 16:30 बजे रवाना होगी और शहबाजनगर (16:46 बजे), निगोही (17:01 बजे), बीसलपुर (17:30 बजे), भोपतपुर (17:52 बजे) से होते हुए 18:15 बजे पीलीभीत पहुंचेगी।

इस ट्रेन में कुल 12 कोच लगाए जाएंगे। इनमें एक एसएलआर, 10 साधारण द्वितीय श्रेणी कोच, और एक जीएसएलआरडी कोच शामिल होगा।

ये भी पढ़ें  दो बाइकों की हुई टक्कर फिर घुस गई कार, तीन लोगों की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link