CultureUttar Pradesh

लाल किले पर ‘रंग-ए-आगरा’ : लाइट एंड साउंड शो का आगाज, पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

मयंक चावला

आगरा, 19 अप्रैल 2025:

आगरा के ऐतिहासिक लाल किले में शुक्रवार शाम एक भव्य ‘लाइट एंड साउंड शो’ की शुरुआत की गई। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने दीवान-ए-आम में इस शो का उद्घाटन किया। “रंग-ए-आगरा” नामक इस शो में दर्शकों को रंग, ध्वनि और रोशनी के अद्भुत संगम के माध्यम से आगरा की सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक गौरव से रूबरू कराया जाएगा।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने किया उद्घाटन

ये भी पढ़ें:

मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि यह शो आगरा के नाइट टूरिज्म को एक नई ऊंचाई देगा। इससे न केवल रात्रि प्रवास में वृद्धि होगी, बल्कि होटल इंडस्ट्री, लघु उद्यमों और स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। शो को आधुनिक प्रोजेक्शन मैपिंग तकनीक से तैयार किया गया है और इसे विश्व बैंक की सहायता से करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। इसे एक विश्व स्तरीय परियोजना के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

प्रतिदिन दो शो आयोजित किए जाएंगे

हिंदी में : शाम 7:30 से 8:30 बजे तक
अंग्रेजी में : रात 8:30 से 9:15 बजे तक

दर्शकों की क्षमता : लगभग 300 सीटें

टिकट की कीमत

भारतीय दर्शक: 300 रुपये
विदेशी दर्शक: 800 रुपये
7 वर्ष तक के बच्चे : निशुल्क प्रवेश

मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि फतेहपुर सीकरी में भी शीघ्र ही इसी तरह का लाइट एंड साउंड शो शुरू किया जाएगा, जो वर्तमान में अपने अंतिम चरण में है।

ये भी पढ़ें  पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर राष्ट्र ने जताई गहरी संवेदना: विद्वता, सादगी और दूरदर्शिता के प्रतीक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link