Uttar Pradesh

UP में 3 आईएएस और 6 पीसीएस अफसरों के तबादले, अरविन्द कुमार मिश्रा बने अपर निदेशक सूचना

लखनऊ, 23 जुलाई 2025:

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए योगी सरकार ने मंगलवार को तीन आईएएस और छह पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

हाल ही में पीसीएस से आईएएस अफसर बने विनोद कुमार गौड़ को उप सचिव उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज के पद से स्थानांतरित कर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) फर्रूखाबाद बनाया गया है। वहीं, अरविन्द कुमार मिश्रा को सीडीओ फर्रूखाबाद से स्थानांतरित कर अपर निदेशक सूचना नियुक्त किया गया है। प्रतीक्षारत डॉ. अलका वर्मा को निदेशक (प्रशासन) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं का कार्यभार सौंपा गया है।

पीसीएस अधिकारियों के तबादले

Advertisement

-गौरव रंजन श्रीवास्तव, एडीएम (वि/रा) बहराइच से उप सचिव, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज बनाए गए हैं।
-अमित कुमार, द्वितीय एडीएम (नगर पूर्वी) लखनऊ से स्थानांतरित होकर एडीएम (वि/रा) बहराइच बनाए गए हैं।
-महेन्द्र पाल सिंह, एडीएम (वि/रा) औरैया से एडीएम (नगर पूर्वी) लखनऊ बनाए गए हैं।
-अविनाश चन्द्र मौर्य, उप निदेशक मंडी परिषद लखनऊ से एडीएम (वि/रा) औरैया बनाए गए हैं।
-नरेन्द्र सिंह, एसडीएम मुरादाबाद से उप निदेशक, मंडी परिषद लखनऊ नियुक्त किए गए हैं।
-गरिमा स्वरूप, संयुक्त निदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार और उप सचिव (अतिरिक्त कार्यभार) को विशेष कार्याधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ : सड़क किनारे खड़ी SUV को एक ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में दो किशोरों की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link