Uttar Pradesh

इटावा : ड्यूटी के दौरान बिगड़ी दरोगा की तबीयत, अस्पताल में तोड़ा दम

अशरफ अंसारी

इटावा, 29 दिसंबर 2024:

यूपी के इटावा जिले में बकेवर थाना क्षेत्र की लखना चौकी पर तैनात दरोगा आमिर खान की ड्यूटी के दौरान बुधवार को तबीयत बिगड़ गई। अचानक सीने में तेज दर्द होने पर आमिर को उनके साथी जिला अस्पताल में ले गए।

इलाज के लिए परिजन ले गए थे कानपुर

ये भी पढ़ें:

अस्पताल में भी दरोगा आमिर की तबीयत में कोई सुधार नहीं होने पर डॉक्टर ने उन्हें सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे और अपने साथ दरोगा को कानपुर के रीजेंसी हॉस्पिटल ले गए, जहां गत शुक्रवार को इलाज के दौरान आमिर (35 वर्ष) की मौत हो गई।

पारिवारिक विवाद से जूझ रहे थे आमिर

बकेवर थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि दरोगा आमिर खान हमीरपुर जनपद के रहने वाले थे। वर्ष 2023 में उनकी पोस्टिंग बकेवर थाने में हुई थी। बताया कि दरोगा काफी समय से पारिवारिक विवाद से जूझ रहे थे।

ये भी पढ़ें  राकेश टिकैत की महापंचायत कल, किसानों की गिरफ्तारी से आक्रोश, भारी पुलिस बल तैनात

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link